-->

Translate

बुधवार, 20 नवंबर 2024

सैया भए कोतवाल तो डर काहे ........??

   सैया भए कोतवाल तो डर काहे ........??

बड़ावदा। भाजपा नेताओं पर सत्ता का नशा सर चढ़ के बोल रहा हे । नगर परिषद की अध्यक्ष ओर उसके पति के द्वारा थाने में घुस कर पत्रकारों के साथ मारपीट की गई। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

मामला जिले के बड़ावदा का है। जहां नगर परिषद जिले के बड़ावदा में भाजपा नेता और उसके परिवार वालों ने थाने में कानून का पालन करवाने वालों के सामने खुलेआम कानून अपने हाथ में लिया । यहां पत्रकारों और नगर परिषद अध्यक्ष के परिवारजनों के बीच थाने में पुलिस के सामने मारपीट हुई और पुलिस मूक दर्शक बनी रही अगर थाने में ये हाल हे तो फिर ..? बड़ावदा नगर परिषद की अध्यक्ष ओर उसके पति के द्वारा थाने में घुस कर पत्रकारों के साथ मारपीट की गई। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

पूरी घटना बड़ावदा की है जहां पत्रकारों का दीप मिलन समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें विधायक को आमंत्रित करने ओर नगर परिषद को नहीं बुलाने को लेकर नगर के बीच चौराहे पर प्रतिनिधि राजेंद्र कुमावत ओर पत्रकारों के बीच बहस और फिर विवाद हुआ था। जिसको लेकर पत्रकार थाने पहुंचे थे।

इसके बाद जब पत्रकार रविराज कुमावत अपने समर्थकों के साथ थाने पर शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो नगर परिषद अध्यक्ष कल्पना कुमावत और उनके पति राजेंद्र कुमावत अपने समर्थको के साथ थाने  पहुंच गए और यहां भी हंगामा किया। इस दौरान दोनों पक्षों  में थाने के अंदर जमकर लात घूसे चले। यहां तक की नगर परिषद अध्यक्ष कल्पना कुमावत भी थाने के अंदर हंगामा करते हुए दिखाई दे रही है जिसका वीडियो भी सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान पुलिस भी मारपीट की घटना को देखती रही। विवाद की सूचना मिलने पर जावरा एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान, सीएसपी दुर्गेश आर्मों भी रात में बड़ावदा पहुंचे।

समाचार  लिखे जाने तक पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फरियादी की तरफ़ से प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Featured post

मिलावटखोरों के खिलाफ कार्यवाही

           नकली घी का कारखाना पकड़ा रतलाम । मिलावटखोरों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1600 लीटर नकली घी जब्त किया ह...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article