स्वतंत्रता का पर्व हर्षोल्लास से मनाया
शनिवार, 15 अगस्त 2026
Comment
स्वतंत्रता का पर्व हर्षोल्लास से मनाया
डेस्क रिपोर्ट। जिले में स्वतंत्रता का पर्व असीम उत्साह, उल्लास और अटूट राष्ट्रभक्ति के वातावरण में गरिमामय तरीके से मनाया गया। शहर का स्थानीय पुलिस लाइन मैदान देशप्रेम के अभूतपूर्व जज़्बे का साक्षी बना, जहां मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर अजय कटेसरिया ने आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर परेड की सलामी ली और जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वतंत्रता दिवस संदेश का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित जनसैलाब ने आत्मीयता से सुना। इसके पश्चात कलेक्टर ने शासन के बधाई संदेश का वाचन किया और परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया।
जावरा में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
जावरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां खाचरौद नाका कृषि मंडी प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्कूलों एवं प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
वहीं, जावरा पुलिस की सेवाओं और उत्कृष्ट कार्यों के लिए भी विशेष सम्मान किया गया। जावरा विधायक, एसडीएम, नगर पालिका अध्यक्ष, सीएमओ एवं सीएसपी द्वारा जावरा पुलिस को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शिव शक्ति सेल्स एंड सर्विस, लहसुन मंडी के सामने, जावरा (म.प्र.) में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुंवर नीतिराज सिंह जावरा द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर कुंवर नीतिराज सिंह ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व, राष्ट्र की एकता-अखंडता और देश के विकास में नागरिकों की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।
ध्वजारोहण के पश्चात सभी उपस्थित नागरिकों ने राष्ट्रगीत का सम्मानपूर्वक सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
0 Response to " स्वतंत्रता का पर्व हर्षोल्लास से मनाया"
एक टिप्पणी भेजें