लुटेरो ने करोड़ो के मॉल पर किया हाथ साफ
शुक्रवार, 14 अगस्त 2026
Comment
सराफा व्यापारी को लूटने की वारदात
डेस्क रिपोर्ट। बड़नगर से बस में सवार होकर लौट रहे रतलाम के एक सराफा व्यापारी से करीब साढ़े सात करोड़ रुपए कीमत का पांच किलो सोने के जेवर लूटने की वारदात सामने आई है। वारदात महू-नीमच हाईवे पर रतलाम जिले के रेन-मऊ फंटे के पास गुरुवार रात होना बताई गई है। लूट की बड़ी वारदात होने की खबर से रतलाम व आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। व्यापारी से जानकारी लेकर पुलिस आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार रतलाम के सराफा व्यापारी अर्पित चौरड़िया आसपास के क्षेत्रों में जेवर बेचने का जाते हैं। गुरुवार रात करीब सवा आठ बजे वे बचे हुए जेवर लेकर उज्जैन जिले के बड़नगर से बस में सवार होकर रतलाम लौट रहे थे। बताया जाता है कि बड़नगर से ही चार-पांच अन्य यात्री भी बस में सवार हुए थे। रात सवा नौ से साढ़े नौ बजे के बीच बस जब बिलपांक थाना क्षेत्र के रेन-मऊ फंटे के पास पहुंची, तभी एक यात्री ने बस को फंटे पर रुकावाया और इसी बीच बस में सवार दो अन्य बदमाशों ने व्यापारी से जेवरों से भरा बैग झपटा और बैग लेकर बस से उतरकर भाग निकले। इसके बाद व्यापारी पास में स्थित धराड़ पुलिस चौकी पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
0 Response to "लुटेरो ने करोड़ो के मॉल पर किया हाथ साफ"
एक टिप्पणी भेजें