-->
r

Terhubung

Translate

पुलिस ने ड्रग्स पकड़ी, आरोपी फ़रार

पुलिस ने ड्रग्स पकड़ी, आरोपी फ़रार

       पुलिस ने ड्रग्स पकड़ी, आरोपी फ़रार 
रतलाम। थाना कालूखेड़ा की मावता पुलिस चौकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी कर 2.495 किलोग्राम अवैध एमडी (MD) ड्रग्स बरामद की है। जब्त की गई ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹2.50 करोड़ आंकी गई है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही ₹20 लाख की हुंडई क्रेटा कार को भी जब्त कर लिया गया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी अंधेरे और घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

जानकारी के अनुसार मावता चौकी प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि लखन मीणा अपने तीन साथियों के साथ काले रंग की क्रेटा कार (RJ 27 CP 3608) में भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स लेकर बेहपुर-मंदसौर से मावता होते हुए रियावन की तरफ जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रानीगांव फंटे पर तुरंत नाकाबंदी कर दी। संदिग्ध कार के आते ही पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की। आरोपी बिलंदपुर-चिपिया के जंगल क्षेत्र में ही क्रेटा कार छोड़कर झाड़ियों और अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस बल द्वारा आसपास के खेतों और जंगलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सके।

0 Response to "पुलिस ने ड्रग्स पकड़ी, आरोपी फ़रार"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

पुलिस ने ड्रग्स पकड़ी, आरोपी फ़रार

       पुलिस ने  ड्रग्स पकड़ी, आरोपी फ़रार  रतलाम । थाना कालूखेड़ा की मावता पुलिस चौकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी कर 2.49...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article