तिरंगा रैली का आयोजन
गुरुवार, 13 अगस्त 2026
Comment
तिरंगा रैली का आयोजन
जावरा। ग्राम पंचायत धतरावदा अंतर्गत ग्राम मेहंदी में जन अभियान परिषद नवांकुर अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें नवांकुर सखी पौधे लेकर एवं विधालय के बच्चो ने तिरंगा ध्वज लेकर गांव में भ्रमण किया एवं शिव मंदिर पर पौधे अर्पण किया। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय मेहंदी में वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम में अभय कोठारी ने कहा की देश की आजादी को दिलाने में शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति दी अब सभी को मिलकर देश को आगे बढ़ाना है। सरपंच भेरूलाल चौहान ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी वीरेन्द्र सिह चोहान, विधालय के प्रधानाध्यापक प्रहलाद प्रजापत , कुंदन सुनियर ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर प्रारंभ में अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया अतिथियों का स्वागत सचिव मनोज सिंह ,सहायक सचिव दशरथ चौहान ,विद्यालय के शिक्षक गोपाल सिह, दीपक सुर्यवंशी , श्याम सुंदर ने किया। तत्पश्चात सभी बच्चों को फलाहार एवं बिस्किट वितरित किऐ गये।
0 Response to " तिरंगा रैली का आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें