करोड़ो की ठगी मामले में 14 गिरफ्तार
रविवार, 30 अगस्त 2026
Comment
करोड़ो की ठगी मामले में 14 गिरफ्तार
डेस्क रिपोर्ट। रुपये दोगुना करने के नाम पर 2 करोड़ की ठगी, 10 राज्यों में 30 हजार किमी पीछा कर राजगढ़ पुलिस ने पकड़े 14 आरोपी
पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1 करोड़ 73 लाख रुपये कैश, 4 गाड़ियां और 19 एंड्रॉइड मोबाइल सहित 2.92 करोड़ रुपये का मशरूका (सामान) जब्त किया है। यह गिरोह दिल्ली और बंगाल में भी ठगी कर चुका था और इंदौर में अगली वारदात की तैयारी में था।
जानकारी के अनुसार पैसे दोगुना करने का झांसा देकर 2 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजगढ़ पुलिस ने पर्दाफाश किया है। ऑपरेशन मनी ट्रैप के तहत पुलिस ने 10 राज्यों में करीब 30,000 किलोमीटर तक पीछा कर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के पास से 1 करोड़ 73 लाख नगद, 4 लग्जरी वाहन और 19 एंड्रॉयड मोबाइल सहित कुल 2 करोड़ 92 लाख 91 हजार रुपए का सामान जब्त किया गया है।
0 Response to " करोड़ो की ठगी मामले में 14 गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें