-->

Translate

बुधवार, 20 नवंबर 2024

कांग्रेस ने इंदिरा गांधी का जन्मदिन मनाया

  कांग्रेस ने इंदिरा गांधी का जन्मदिन मनाया
जावरा। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (आयरन लेडी) का जन्मदिन कांग्रेस पार्टी द्वारा मूर्ति पर माल्यार्पण कर मनाया गया।  

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा के ब्लॉक अध्यक्ष सुशील कोचट्टा ने अपने विचार रखते हुए बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का पहला कार्यकाल बहुत ही प्रभावशाली रहा। प्रधानमंत्री के रूप में सन 1966 से 1977 व दूसरा कार्यकाल 1980 से 1984 तक रहा और उन्होंने हर क्षेत्र में कार्य किया । आर्थिक सुधार उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बैंकों का राष्ट्रीयकरण और उद्योगों का विकास किया दूसरी ओर सामाजिक न्याय उन्होंने गरीबी हटाओ योजना और बाल विकास योजनाओं को प्रारंभ की इसके साथ ही विदेश नीति राष्ट्रीय एकता, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए है। उनकी इन्हीं उपलब्धियां के कारण उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया जिसमें भारत रत्न पुरस्कार भी शामिल है। ऐसी आयरन लेडी का आज जन्मदिन मनाते हुए न सिर्फ कांग्रेस पार्टी वरन उन्हें हर वर्ग आज याद करता है क्योंकि उनके कार्य और उपलब्धियां इस देश को आगे बढ़ाने में बहुत ही महत्वपूर्ण रही है। वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोहम्मद यूसुफ कड़पा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉक्टर एचएस राठोर,वरुण श्रोत्रीय नीतिराज सिंह, शांतिलाल दसेड़ा, मोहन सैनी, अन्नपूर्णा पंवार आदि वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। 

इस मौके पर महेन्द्र गंगवाल, न.पा. चेयरमेन आसिफ कबाड़ी, लोकेश विजवा, मुस्तकीम मंसूरी, पार्षद कन्हैयालाल हाड़ा, पवन चौरसिया,अनिल सोनी, महेश शर्मा, अशोक सिसोदिया, साबिर पटेल, नदीम भाई, प्रभुलाल रारोतीया, महेश राठौर, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अभय सुराणा ने किया आभार मसूद परदेसी ने माना।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

नेता ने पांच लोगों को कुचला, 2 की मौत

  नेता ने पांच लोगों को कुचला, 2की मौत मुरैना।  मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में बीजेपी नेता ने कार से पांच लोगों को कुचला दिया। इस...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article