-->
r

Terhubung

Translate

  स्लीपर बस हादसा 4, यात्रियों की मौत

स्लीपर बस हादसा 4, यात्रियों की मौत

    स्लीपर बस हादसा 4, यात्रियों की मौत 
राजगढ़। एबी रोड पर बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में अभी तक 4 यात्रियों की मौत की सूचना है। यहां स्लीपर बस हादसे का शिकार हो गई। घुमावदार ब्रिज पर बस रगड़ा गई। जिससे यात्री संभल नहीं सके और नीचे गिरते गए। स्लीपर बस से यात्री ब्रिज से नीचे गिरते चले गए। कई यात्री घायल भी हुए हैं। सुबह घूमने निकले लोगों के सामने यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बस से यात्रियों को गिरते देखा। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस को भी बुलाया। 

जानकारी के अनुसार ब्यावरा के भोपाल बायपास पर स्लीपर कोच बस तिरछी हो गई। बस रगड़ाते हुए चली। 90 डिग्री के घुमावदार ब्रिज पर बस तिरछी होकर रगड़ाती गई। इससे ऊपर सो रहे लोग नीचे गिरते गए। घटना सुबह करीब 7:35 की है। बस से 3 यात्री नींद में अपर बर्थ से कांच टूटकर बाहर नीचे की और गिरे। तुरंत सूचना पर भी 30 मिनट तक एम्बुलेंस नहीं पहुंची।

हादसे की सूचना मिलते ही एसपी अमित तोलानी, एसडीम गोविंद दुबे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों का हालचाल भी जाना। हादसे की भयावहता यह है कि नींद में लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिरकार हुआ क्या है! अपर बर्थ से यात्री सीधे नीचे गिर गए।

0 Response to " स्लीपर बस हादसा 4, यात्रियों की मौत"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

डॉक्टर्स पर सरकार का शिकंजा

         डॉक्टर्स पर सरकार का शिकंजा डेस्क रिपोर्ट । मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस और ड्य...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article