वर्चस्व और पद को लेकर खूनी संघर्ष, दो की मौत
गुरुवार, 27 अगस्त 2026
Comment
वर्चस्व और पद को लेकर खूनी संघर्ष
दो की मौत
उज्जैन । इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। चिमनगंज थाना क्षेत्र के कनीपुरा रोड स्थित लक्की दरबार ढाबे पर वर्चस्व और पद को लेकर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। घटना में करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष बताए जा रहे राहुल दरबार और उनके साथी जितेंद्र पंवार की मौत की सूचना है। ।
जानकारी के अनुसार आरोपी और मृतक साथ में ही बैठकर खाना खा रहे थे। साथ ही किसी पुराने विवाद को सुलझाने में लगे थे। इस दौरान विवाद और बढ़ गया। राहुल दरबार ने शक्ति सिंह पर हमला कर दिया। इसके बाद शक्ति सिंह धमकी देकर गया कि मैं कुछ देर में आकर बताता हूं। इसके बाद वह 15 लोगों के साथ लौटा और इन पर हमला कर दिया। मौके पर राहुल दरबार और जितेंद्र की मौत हो गई है। दो लोग घायल हैं। पप्पू जाट की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई है।
पुलिस विवाद के वास्तविक कारण और पूरे घटनाक्रम में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। मामले में आगे की जानकारी पुलिस जांच के बाद सामने आएगी।
0 Response to "वर्चस्व और पद को लेकर खूनी संघर्ष, दो की मौत"
एक टिप्पणी भेजें