देशभक्ति के रंग में रंगा जावरा
शुक्रवार, 14 अगस्त 2026
Comment
देशभक्ति के रंग में रंगा जावरा
जावरा। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले 14 अगस्त 2026 को जावरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा रहा। सुबह प्रशासन व नगरपालिका ने जनप्रतिनिधियों व स्कूली बच्चों के साथ सांदीपनि स्कूल से तिरंगा रेली निकाली। दोपहर में कोर्ट परिसर से अभिभाषक संघ ने भी तिरंगा रेली निकालकर देशभक्ति का जज्बा जगाया और तिरंगे की आन, बान व शान में भारत माता के जयकारे लगाए। वहीं शाम 4 बजे सर्व हिंदू समाज ने मठ मंदिर मालीपुरा से अखंड भारत संकल्प दिवस के उपलक्ष्य में भव्य भगवा एवं तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें शामिल नागरिक हाथों में भगवा ध्वज और तिरंगा लेकर चले और अखंड भारत का संदेश दिया।
सुबह नगरपालिका और प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सांदीपनि स्कूल से निकली तिरंगा यात्रा को विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। इसमें समाहित प्रत्येक रंग भारतीय संस्कृति, सद्भभाव, सौहार्द, समृद्धि, विकास, शांति एवं त्याग को दर्शाता है। इस दौरान नपाध्यक्ष अनम कडपा, अनुविभागीय अधिकारी रचना शर्मा, जनपद सीईओ तीजा पंवार, नगर पालिका सीएमओ चन्द्रशेखर सोनिस, भाजपा जिला महामंत्री महेश सोनी, नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि के अलावा बड़ी संख्या में स्कूली छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
0 Response to " देशभक्ति के रंग में रंगा जावरा "
एक टिप्पणी भेजें