-->
r

Terhubung

Translate

प्रधान आरक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथों धराया

प्रधान आरक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथों धराया

  प्रधान आरक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथों धराया
नागदा। लोकायुक्त टीम ने बिड़लागाम पुलिस थाने में पदस्थ  प्रधान आरक्षक योगेंद्र सेंगर को शनिवार दोपहर को 4500 रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफतार किया।  इस कार्यवाही से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

 जानकारी के अनुसार लोकायुक्त ने यह कार्यवाही बृजेश पिता तिलकधारी विश्वकर्मा निवासी सी ब्लॉक बिड़लाग्राम नागदा की शिकायत पर की है। लोकायुक्त डीएसपी  राजेश पाठक एवं सुनिल तालन ने संयुक्त रूप से बताया प्रधान आरक्षक योेगेंद्र ने उक्त राशि शिकायत कर्ता बृजेश के खिलाफ लेनदेन को लेकर बिड़लाग्राम थाने में हुई शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं करने के एवज में मांगी थी। शिकायत लोकायुक्त उज्जैन को मिलने के बाद लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के निर्देशन एसपी अनिल विश्वकर्मा के आदेश पर टीम ने कार्यवाही को अंजाम दिया गया। प्रधान आरक्षक ने यह रिश्वत उपनिरीक्षक आंनद सोनी के नाम पर मांगी थी। बिड़लाग्राम थाने में आरक्षक को रिश्वत लेते दबोचा गया। आरोपी  सेंगर के खिलाफ धारा 7 भष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) के अधीन प्रकरण दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया

0 Response to "प्रधान आरक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथों धराया"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

अवैध अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

  अवैध अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार जावरा । थाना रिंगनोद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 950 ग...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article