-->

Translate

गुरुवार, 14 नवंबर 2024

सेड़े के विवाद में करवाई किसान की हत्या

 सेड़े के विवाद में करवाई किसान की हत्या

रतलाम। ग्राम दीवेल में शुक्रवार रात खेत पर सो रहे किसान की हत्या के मामले को पुलिस ने खुलासा किया हे, खेत के सेड़े के विवाद में हुई थी हत्या। आरोपी पड़ोसी ने किराए के हत्यारों से  मृतक की हत्या करवाई थी।

जानकारी के अनुसार विवेचना के दौरान पारिवारिक सदस्यों एवं आस पड़ोसी से पुछताछ में  सामने आए कि मृतक के कृषि भूमि पडोसी विजयसिंह व मृतक के परिवार का पुर्व में विवाद था। आरोपी विजयसिंह पिता चतरसिंह राजपूत में भाड़े के हत्यारों को मृतक हिम्मत सिंह की हत्या की सुपारी दे कर हत्या करवाई थी। आरोपी ने षड्यंत्र रचाकर आरोपी दीपक सुनेर व जसवंत उर्फ जस्सु से मृतक हिम्मतसिंह की हत्या करवाई थी। षड्यंत्र करता विजय सिंह ने  हिम्मतसिंह को मारने के बाद शनिवार  की सुबह विजय सिंह द्वारा इसके साथियों से हिम्मतसिंह की अवस्था की जानकारी भी ली थी।

पुलिस ने मुख्य आरोपी षड्यंत्रकर्ता विजयसिंह पिता चतरसिंह राजपूत उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम दिवेल थाना सैलाना जिला रतलाम को गिरफ्तार कर लिया हैं। दो अन्य आरोपी जिन्होंने हत्या की थी फरार है।


Featured post

नवीन बिजली ग्रिड से बदलेगी गांवों की तस्वीर

         नवीन बिजली ग्रिड से बदलेगी                      गांवों की तस्वीर   डेस्क रिपोर्ट । क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्ड...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article