-->

Translate

गुरुवार, 26 सितंबर 2024

मारपीट करने वाले दो शिक्षक निलंबित

                                     मारपीट करने वाले दो शिक्षक निलंबित

                                                

 रतलाम। कलेक्टर द्वारा जन शिक्षक मूल पद उच्च श्रेणी शिक्षक रमेश चंद्र बोरिया को तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने प्राथमिक शिक्षक शासकीय प्राथमिक विद्यालय मोरवनी विकासखंड रतलाम दिलीप राठौड़ को मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम के विरुद्ध कृत्य करने पर निलंबित कर दिया।

जानकारी के अनुसार कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ द्वारा जारी किए गए आदेशों में बताया गया है कि उपरोक्त दोनों शिक्षकों द्वारा कार्यालय जिला शिक्षा केंद्र रतलाम में  राजेश कुमार सहायक परियोजना समन्वयक के साथ झूमा झटकी और मारपीट की गई। जिस पर कलेक्टर ने उच्च श्रेणी शिक्षक बोरिया को जन शिक्षक पद की प्रति नियुक्ति से हटाते हुए निलंबन अवधि के दौरान विकासखंड शिक्षा कार्यालय आलोट पदस्थ किया है। सीईओ जिला पंचायत ने शिक्षक राठौड़ को निलंबन अवधि के दौरान विकासखंड शिक्षा कार्यालय पिपलोदा पदस्थ किया गया। निलंबन अवधि के दौरान जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

Featured post

मिलावटखोरों के खिलाफ कार्यवाही

           नकली घी का कारखाना पकड़ा रतलाम । मिलावटखोरों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1600 लीटर नकली घी जब्त किया ह...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article