-->
r

Terhubung

Translate

भीषण सड़क हादसा, 4 लोगो की मौत

भीषण सड़क हादसा, 4 लोगो की मौत

    भीषण सड़क हादसा, 4 लोगो की मौत
इंदौर । जिले में भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। कार में कुल 11 लोग सवार थे। हादसे में 5 लोग घायल हुए है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा देर रात का बताया जा रहा है।

दरअसल हादसा देर रात खुड़ैल थाना क्षेत्र के ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास हुआ है। दुल्हन लेकर लौट रहे बराती की कार भीषण सड़क हादसा का शिकार हो गई। मालवाहक वाहन द्वारा अचानक ब्रेक मरने से तेज रफ्तार कार पीछे से घुस गई। हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान इरफान, आरिश, फरहान व रहीश खान रूप में हुई है। सभी लोग सदर बाजार क्षेत्र के निवासी है।

जानकारी के अनुसार 5 लोग गंभीर घायल हे। घायलों का शासकीय अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में आग लगाने का भी प्रयास किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया। परिजनों के हंगामा के बाद पुलिस की समझाइश पर मामला शांत हुआ।


0 Response to "भीषण सड़क हादसा, 4 लोगो की मौत"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

थाना प्रभारी सहित तीन लाइन अटैच

      थाना प्रभारी सहित तीन लाइन अटैच  रतलाम । स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन को लाइन अटैच कर दिया है। उनके साथ एएस...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article