-->
r

Terhubung

Translate

जावरा हुसैन टेकरी पर दर्दनांक जघन्य वारदात

जावरा हुसैन टेकरी पर दर्दनांक जघन्य वारदात

                                                   दो बच्चो की मोत माँ घायल, पति फरार

                                           

जावरा हुसैन टेकरी क्षेत्र स्थित रविवार सुबह एक जघन्य वारदात सामने आई, यहां दो मासूम बच्चे मूर्छित अवस्था में और उनकी मां गंभीर घायल अवस्था में पाई गई सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया

पुलिस के अनुसार इंदौर के खजराना क्षेत्र निवासी दिनेश चौहान चौहान 8 मार्च को पत्नी अनीता 35 वर्ष और पुत्र आदित्य 16 वर्ष एवं राखी 12 वर्ष के साथ हुसैन टेकरी जावरा आया था मजदूर दिनेश यहां पर उपचार के लिए परिवार के साथ आया था प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार सुबह टेकरी परिसर खुले मैदान में आदित्य और राखी अचेत अवस्था में पड़े हुए थे, और उनके मुंह से झाग निकल रहे थे थोड़ी दूरी पर मां अनीता घायल अवस्था में करा रही थी घटनास्थल के आसपास लोगों ने दिनेश को तलाशने की काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं मिला सूचना पर पुलिस मोके पर पहुंची और बच्चो की हालत देखते हुए तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया और पत्नी को जिला अस्पताल रेफर किया

घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है और अचेत बच्चों को अस्पताल भेजा था जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित करने के बाद उनका पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, घायल अनीता को जिला अस्पताल रेफर किया है ,संदेही पति फरार है जिसकी तलाश की जा रही है उसे जल्दी पकड़ लिया जाएगा

                                                              सुनील पाटीदार ( एडिशनल एसपी रतलाम ग्रामीण )  


 


 


0 Response to "जावरा हुसैन टेकरी पर दर्दनांक जघन्य वारदात "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

फीफा वर्ल्ड कप में मेसी का नया रिकॉर्ड

      फीफा वर्ल्ड कप में मेसी का नया रिकॉर्ड  डेस्क रि...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article