-->
r

Terhubung

Translate

    रिश्वत लेते फिर पटवारी धराया

रिश्वत लेते फिर पटवारी धराया

           रिश्वत लेते फिर पटवारी धराया
 
रतलाम। लोकायुक्त की लगातार कारवाही के बाद भी जिले के पटवारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हे, शासन को चाहिए के सभी पटवारियों को इनके ग्रह जिले से दूर तबादला करना चाहिए जहां पहचान कम होने के कारण  ये भ्रष्टाचार में लिप्त न हो आज भी लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सैलाना तहसील में पदस्थ पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया है। 

    सीमांकन के नाम पर मांगे थे, रुपये

शिकायतकर्ता जितेंद्र पाटीदार, निवासी ग्राम अडवानिया तहसील सैलाना, ने 10 अप्रैल 2026 को लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसके पिता ईश्वरलाल पाटीदार के नाम पर करीब 5 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिसके सीमांकन के लिए आवेदन किया गया था। आरोप है कि सीमांकन कार्य करने के बदले पटवारी कैलाश वडख्या ने 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत की पुष्टि के दौरान सामने आया कि आरोपी पटवारी पहले ही 3 हजार रुपये ले चुका था और बाद में 7 हजार रुपये कम कर 20 हजार रुपये में सौदा तय किया गया। लोकायुक्त टीम ने 16 अप्रैल को ट्रैप कार्रवाई करते हुए तहसील सैलाना के नायब नाजिर कक्ष में आरोपी को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकडा।

0 Response to " रिश्वत लेते फिर पटवारी धराया"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

     लिपिक सायबर ठगी का हुआ शिकार  रतलाम । सागौद रोड़ स्थित उत्कृष्ट स्कूल के लिपिक सायबर ठगी का शिकार हुए है। इन्हे क्रेडिट का...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article