-->
r

Terhubung

Translate

  21.05 करोड़ रुपये की साइबर ठगी

21.05 करोड़ रुपये की साइबर ठगी

       21.05 करोड़ रुपये की साइबर ठगी 

ग्वालियर। चार्टर्ड अकाउंटेंट अशोक विजयवर्गीय से क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर हुई 21.05 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में राज्य साइबर पुलिस को तीसरी बड़ी सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार पुलिस की विशेष टीम ने कंबोडिया गैंग के हैंडलर पिंकेश सूर्यवंशी (पिता फकीर चंद्र सूर्यवंशी) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रूप से मल्हारगढ़, मंदसौर का रहने वाला है।

भाजपा नेता की गिरफ्तारी: जांच के दौरान पुलिस ने शाजापुर के जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता जगदीश कुमार मालवीय को गिरफ्तार किया। उनके बैंक खाते में ठगी की रकम से ₹50 लाख का सीधा ट्रांजैक्शन पाया गया था।

रतलाम से भी गिरफ्तारी: इस मामले की पहली लेयर के खातों की जांच करते हुए पुलिस ने रतलाम के एक इंजीनियर को भी दबोचा है, जिसके खाते में शुरुआती ट्रांजैक्शन के पैसे गए थे। 
अंतरराज्यीय सिंडिकेट: पुलिस जांच में सामने आया है कि इस ठगी का नेटवर्क बेहद जटिल है। ठगी गई रकम को 15 परतों (Layers) में घुमाकर 20,000 से अधिक बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया है। इस सिंडिकेट के तार कर्नाटक, तमिलनाडू और दक्षिण भारत के अन्य राज्यों से जुड़े हुए हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि ठगी की रकम में से 10 लाख रुपये सीधे पिंकेश के करंट अकाउंट में ट्रांसफर हुए थे। इसके बाद उसने फर्जीवाड़े के इस पैसे को देश के अलग-अलग राज्यों में सक्रिय म्यूल (फर्जी) खातों में ट्रांसफर कर दिया।



0 Response to " 21.05 करोड़ रुपये की साइबर ठगी"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

21.05 करोड़ रुपये की साइबर ठगी

       21.05 करोड़ रुपये की साइबर ठगी  ग्वालियर । चार्टर्ड अकाउंटेंट अशोक विजयवर्गीय से क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर हुई 21.05 क...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article