-->

Translate

शुक्रवार, 27 सितंबर 2024

उज्जैन मंदिर के पास हादसा, 2 की मौत, कई घायल

    उज्जैन मंदिर के पास हादसा, 2 की मौत
 
उज्जैन। प्रसिद्ध श्री महाकाल मंदिर के पास, प्राचीन उत्तरमुखी द्वार के सामने, दत्त मंदिर के सामने की महाराजवाडा स्कूल से लगी दीवार आज शाम तेज बारिश में ढह गई। दीवार में वहां कंठी माला बेचने वाले कई लोग दब गए। प्रशासन व स्थानीय लोगों ने तेजी से राहत कार्य किया जिसके चलते दबे लोगों को मलबे से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में गंभीर घायल 2 लोगों की मृत्य होने की सूचना है। आधा दर्जन लोग घायल बताए गए हैं।

 जानकारी के अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उज्जैन ए के पटेल ने बताया कि दीवार दुर्घटना में घायल ग्राम उज्जैनिया की शारदा बाई ( उम्र 40) और जयसिंहपुरा उज्जैन की रूही उम्र (3) को बॉम्बे हॉस्पिटल इंदौर रेफर किया गया है। हादसे में जयसिंहपुरा की फरहीन उम्र 22 साल और शिवशक्ति नगर के अजय पिता ओमनाथ योगी उम्र 27 वर्ष की मृत्यु हुई है।
 

Featured post

मिलावटखोरों के खिलाफ कार्यवाही

           नकली घी का कारखाना पकड़ा रतलाम । मिलावटखोरों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1600 लीटर नकली घी जब्त किया ह...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article