न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा, बने चैंपियन
डेस्क रिपोर्ट। फाइनल के हाई-वोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से धूल चटाकर इंडिया की टीम ने वो कर दिखाया जो आज तक क्रिकेट जगत में कोई नहीं कर सका।
टी20 विश्व कप 2026 के आगाज से पहले टीम इंडिया की तरफ से एक स्लोगन दिया गया था कि हिस्ट्री रिपीट करेंगे, हिस्ट्री डिफीट करेंगे। ये स्लोगन भारतीय शेरों ने सच कर दिखाया, टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल जीतकर टीम इंडिया ने हिस्ट्री रिपीट कर दी और हिस्ट्री डिफीट भी कर दी। अब भारतीय टीम बैक टू बैक खिताब जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन चुकी है। इस तरह उसने हिस्ट्री रिपीट की और अपने घर में खिताब नहीं जीतने का तिलिस्म तोड़कर जीतकर हिस्ट्री डिफीट कर दी। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराया और खिताब की हैट्रिक लगा दी। टीम इंडिया ने चैंपियन बनकर एक-दो नहीं बल्कि पूरे तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं।
भारत ऐसी पहली टीम बन चुकी है, जिसने टी20 विश्व कप में 3 बार खिताब जीता है. सबसे पहले 2007 में पहले ही एडिशन में एमएस धोनी की कप्तानी में खिताब जीता था. फिर 17 साल बाद 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में ट्रॉफी उठाई और अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत चैंपियन बना। भारत पहली ऐसी टीम बन चुकी है, जिसने लगातार दूसरी बार फाइनल में एंट्री की और खिताब डिफेंड कर लिया। ऐसा पहले कोई भी टीम नहीं कर सकी थी।