-->
r

Terhubung

Translate

 पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

           चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
जावरा। शहर पुलिस ने नकबजनी के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए करीब 2 लाख 25 हजार रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण तथा 12 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। वारदात में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक ऑटो भी जब्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार, 30-31 जुलाई की दरमियानी रात जनता कॉलोनी, जावरा निवासी शेख मोहम्मद के घर की छत के दरवाजे का नकुचा तोड़कर अज्ञात बदमाश सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए थे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जावरा शहर में धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी संसाधनों की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में अब्बास अली (33), शरीफ उर्फ शब्बु (28) और अलीशान (27), सभी जावरा निवासी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, अलीशान के कब्जे से करीब 2.25 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 10 हजार रुपए नकद, शरीफ उर्फ शब्बु से 1 हजार रुपए तथा अब्बास अली से घटना में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक ऑटो और 1 हजार रुपए नकद बरामद किए गए। इस तरह कुल 12 हजार रुपए नकद जब्त किए गए।शहर पुलिस ने नकबजनी के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए करीब 2 लाख 25 हजार रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण तथा 12 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। वारदात में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक ऑटो भी जब्त किया गया है।

0 Response to " पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

           चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार जावरा। शहर पुलिस ने नकबजनी के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article