-->
r

Terhubung

Translate

  कांग्रेस ने बीजेपी को लिया निशाने पर

कांग्रेस ने बीजेपी को लिया निशाने पर

                                                    कांग्रेस ने बीजेपी को लिया निशाने पर 
                            

डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश से पार्टी की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी को निशाने पर लिया।

मीनाक्षी नटराजन ने कहा, "सदस्यों की संख्या पूरी नहीं होते हुए भी जब बीजेपी ने तीसरा प्रत्याशी उतारा तब ही समझ आ गया था कि बीजेपी सीट चोरी करने जा रही है. आज वोट चोरी के बाद स्पष्ट हो गया कि सीट चोरी भी बीजेपी कर रही है. जब उन्हें दिखा कि कांग्रेस में तो एकता है तो फिर एक लीगल नोटिस के आधार पर शिकायत की. इससे स्पष्ट है कि बीजेपी की नीति क्या है. लोकतंत्र के लिए राहुल गांधी लड़ाई लड़ रहे हैं. पूरी पार्टी एक साथ इनके ख़िलाफ़ लड़ेगी."

कांग्रेस के लीगल विंग के इंचार्ज जेपी धनोपिया ने कहा, "हमने सारे कागज पूरी तरह दिए थे. हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज विधानसभा में बैठे थे। ये शिकायत महेश केवट ने नहीं बल्कि राहुल कोठारी ने की थी। बेईमानी के साथ बीजेपी ने ये काम किया। मैं 25 वर्षों से ये काम कर रहा हूं लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ।


प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश को कलंकित किया है। यह लड़ाई सिर्फ एक सीट की नहीं, देश के लोकतंत्र को बचाने की है। कांग्रेस पूरी जी-जान से लड़ेगी और एक कदम भी पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को कांग्रेस के सभी विधायक और कार्यकर्ताओं साथ चुनाव आयोग के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

इसके आगे उन्होंने कहा, "मैं दावा करता हूं कि लॉ के फर्स्ट ईयर के छात्र से भी पूछेंगे तो वो बता देगा कि ये अपराध की श्रेणी में नहीं आता. लेकिन रिटर्निंग ऑफ़िसर ने कोई बात नहीं सुनी. विधानसभा में रिटर्निंग ऑफ़िसर द्वारा इस तरह की दादागिरी देखने को मिली।

0 Response to " कांग्रेस ने बीजेपी को लिया निशाने पर "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

     लिपिक सायबर ठगी का हुआ शिकार  रतलाम । सागौद रोड़ स्थित उत्कृष्ट स्कूल के लिपिक सायबर ठगी का शिकार हुए है। इन्हे क्रेडिट का...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article