बदमाश ने बुजुर्ग व्यक्ति को मारी गोली
शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Comment
बदमाश ने बुजुर्ग व्यक्ति को मारी गोली
उज्जैन । शहर के व्यस्त टॉवर चौक क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एक सनसनीखेज घटना सामने आई। एक अज्ञात बदमाश ने एक बुजुर्ग व्यक्ति पर गोली चला दी। गोली बुजुर्ग के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था। फिलहाल घायल आशुतोष पिता छोगालाल सोनी निवासी अब्दालपुरा को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वारदात के कुछ ही देर बाद पुलिस ने आरोपी बाबूलाल मालवीय निवासी तराना को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस से बचकर भागने के दौरान आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
सीएसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है । प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है । पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है । पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिया है । फिलहाल हमले के पीछे के वास्तविक कारणों और आरोपी के दावों की जांच की जा रही है ।
0 Response to "बदमाश ने बुजुर्ग व्यक्ति को मारी गोली"
एक टिप्पणी भेजें