-->
r

Terhubung

Translate

कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

     कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
रतलाम। जिले में पिछले तीन दिन से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे जहां तापमान में गिरावट आने से मौसम ठंडा हो गया हैं, वहीं सूखने की कगार पर पहुंची फसलों को राहत मिली है। मौसम विभाग भोपाल ने अगले पांच दिन प्रदेश के अनेक जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान सीहोर, रायसेन व सिवनी जिले में कहीं-कहीं अति बारिश और मंदसौर, विदिशा, रतलाम व कटनी जिले में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार ऊपरी वायु मंडलीय चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण-पूर्वी राजस्थान तथा उससे लगे उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर औसत समुंद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। अनेक जिलों में अगले पांच दिनों तक बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग दवारा जारी प्रेस रीलिज के अनुसार 24 जुलाई की सुबह 8.30 बजे तक बड़वानी व धार जिले में अति भारी बारिश, सीहोर, उज्जैन, शाजापुर, सतना व कटनी में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं भोपाल विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतुल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, आलीराजपुर,, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, देवास, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोक नगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा सहित अन्य जिलों में कहीं-कहीं झंझावत, और वज्रपात की स्थिति बन सकती है तथा तथा 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेगी।

             भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार 24 जुलाई सुबह साढ़े आठ बजे से 25 जुलाई साढ़े सुबह आठ बजे तक आलीराजपुर, रतलाम, मंदसौर, श्योपुरकलां व पन्ना जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है और आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। वहीं भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, बैतुल, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, नीमच, गुना, अशोक नगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर व पांढुर्ना जिले में कहीं-कहीं बारिश, झंझावत, व वज्रपात की स्थिति बन सकती है। वहीं 24 जुलाई को रतलाम व धार जिले में भारी बारिश होने की संभावना है।

0 Response to "कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

पटवारी पर खनन माफियाओं का हमला

   पटवारी पर खनन माफियाओं का हमला रतलाम । जिले में खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे शासकीय कर्मचारियों पर ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article