-->
r

Terhubung

Translate

    पटवारी पर खनन माफियाओं का हमला

पटवारी पर खनन माफियाओं का हमला

   पटवारी पर खनन माफियाओं का हमला

रतलाम । जिले में खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे शासकीय कर्मचारियों पर हमला करने से भी नहीं हिचक रहे हैं। देवगढ़ और हिम्मतखेड़ी पंचायत में पदस्थ पटवारी अजय चौहान पर 4 से 5 अवैध खनन माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने पटवारी पर बुलडोजर चढ़ाकर कुचलने की कोशिश की, उनका हाथ बुरी तरह तोड़ दिया और शासकीय कार्रवाई से जुड़ा पंचनामा छीनकर फाड़ दिया। गंभीर रूप से घायल पटवारी को प्राथमिक इलाज के बाद ऑपरेशन के लिए शहर के निजी अस्पताल रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवगढ़ हल्का पटवारी अजय चौहान गांव के चौकीदार भगवान लाल के साथ शासकीय कार्य के सिलसिले में क्षेत्र में निकले थे। इसी दौरान नाले के समीप उन्हें अवैध उत्खनन करता हुआ एक बुलडोजर दिखाई दिया। पटवारी ने जब मशीन रुकवाकर चालकों से दस्तावेज मांगे, तो वे कोई वैध अनुमति नहीं दिखा सके। इसके बाद पटवारी अजय चौहान ने मौके पर ही पंचनामा तैयार कर वाहन को जब्त करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।

    
तहसीलदार वंदना किराड़े ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में पुलिस को लिखित प्रतिवेदन सौंप दिया गया है। शासकीय कार्य में बाधा डालने, जानलेवा हमला करने और साक्ष्य मिटाने जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया जा रहा है।


0 Response to " पटवारी पर खनन माफियाओं का हमला"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

पटवारी पर खनन माफियाओं का हमला

   पटवारी पर खनन माफियाओं का हमला रतलाम । जिले में खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे शासकीय कर्मचारियों पर ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article