यंग प्रोफेशनल पदों पर भर्ती
डेस्क रिपोर्ट। स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया, बोकारो स्टील प्लांट ने यंग प्रोफेशनल पदों पर भर्ती (SAIL Recruitment 2026) घोषणा की है। जिसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है।
जानकारी के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 10 जून से शुरू होने वाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://sailcareers.com/ पर जाकर 1 जुलाई 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी डिटेल में उपलब्ध है।
उम्मीदवारों की नियुक्ति लेवल 1, लेवल 2 और लेवल 3 यंग प्रोफेशनल पदों पर होगी। विभिन्न पदों के लिए वेतन, योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। फॉर्म भरने के लिए 500 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन केवल बिल डेस्क पेमेंट गेटवे के जरिए ही स्वीकार किया जाएगा।