-->
r

Terhubung

Translate

 नवीन बिजली ग्रिड से बदलेगी गांवों की तस्वीर

नवीन बिजली ग्रिड से बदलेगी गांवों की तस्वीर

         नवीन बिजली ग्रिड से बदलेगी 

                    गांवों की तस्वीर

 

डेस्क रिपोर्ट। क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के प्रयासों से रतलाम जिले की पिपलौदा तहसील के अंतर्गत बसे ग्राम लसुड़ियानाथी में 132 केवी का नया बिजली ग्रिड बनकर तैयार हो चुका है। इस पर लगभग 65 करोड़ रुपए व्यय हुए हे। इसके बनने से आसपास के आधा दर्जन गाँवो के हजारों ग्रामीण लाभान्वित होंगे. साथ ही किसानों व ग्रामवासियों को बार-बार बिजली गुल होने, लो वोल्टेज की समस्या और विद्युत से जुडी अन्य दिक्क़तों से छुटकारा मिलेगा. इस ग्रिड के निर्माण से कृषकों के साथ ही ग्रामीणों को पर्याप्त बिजली की आपूर्ति हो सकेगी।


जानकारी के अनुसार ढोढर सब स्टेशन से जुड़े गांव बरखेड़ी में 33/11 केवी सब स्टेशन को भी जल्द ही नए ग्रिड से जोड़ा जायेगा।  इसके बाद 6 गांवों के बिजली उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा, जिन गाँवों को नवीन ग्रिड से जोड़ने की योजना है, उनमें लसुड़ियानाथी, चिकलाना, सेमलखेड़ी, बरखेड़ी, जड़वासा व पिंगराला प्रमुख है. ग्रिड निर्माण से पहले इन ग्रामों में बिजली की आँख मिचोली व वोल्टेज की बड़ी परेशानी से लोगों को जूझना पड़ता था. ज्ञात रहे कि जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय के अथक प्रयासों के चलते वर्ष 2023 में लसुड़ियानाथी में बिजली ग्रिड के निर्माण का कार्य प्रारम्भ हुआ था, जो इस साल पूर्ण हुआ. ग्रामीणों ने विधायक के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनकी कोशिशों के कारण ही इन गाँवों में बिजली समस्या का समाधान संभव हो पाया हे।

ढोढर सब स्टेशन के प्रभारी राजकुमार मौर्य ने बताया कि जल्द ही उक्त ग्रिड चालू कर दिए जाएंगे। ताकि बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

0 Response to " नवीन बिजली ग्रिड से बदलेगी गांवों की तस्वीर"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

     लिपिक सायबर ठगी का हुआ शिकार  रतलाम । सागौद रोड़ स्थित उत्कृष्ट स्कूल के लिपिक सायबर ठगी का शिकार हुए है। इन्हे क्रेडिट का...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article