ईरानी हमले में मप्र के युवक की मौत
गुरुवार, 4 जून 2026
Comment
ईरानी हमले में मप्र के युवक की मौत
डेस्क रिपोर्ट। कुवैत एयरपोर्ट पर हुए ईरानी हमले में उज्जैन की राज रॉयल कॉलोनी निवासी मंजूर अहमद की दर्दनाक मौत हो गई। अहमद 30वर्षों से कुवैत में टेलरिंग का काम नर रहे थे। भारतीय दूतावास शव को हवाई मार्ग से अहमदाबाद भेजने की तैयारी कर रहा है, लेकिन आर्थिक रूप से बेबस परिजनों ने अब प्रशासन से शव को अहमदाबाद से उज्जैन लाने के लिए सरकारी मदद और एंबुलेंस की मांग की है।मंजूर अपनी भांजी की शादी में शामिल होने घर आ रहे थे, जिसको लेकर वे बहुत खुश थे। लेकिन रास्ते में ही वे इस भयानक युद्ध की बलि चढ़ गए। इस बीच, ताजा अपडेट यह है कि कुवैत स्थित भारतीय दूतावास (एंबेसी) ने मंजूर अहमद के पार्थिव शरीर को भारत भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शव को हवाई मार्ग से गुजरात के अहमदाबाद तक पहुंचाने में दूतावास परिवार की मदद कर रहा है।
0 Response to " ईरानी हमले में मप्र के युवक की मौत"
एक टिप्पणी भेजें