-->
r

Terhubung

Translate

   रेलवे टीटीई ने नशे में काटा बवाल

रेलवे टीटीई ने नशे में काटा बवाल

        रेलवे टीटीई ने नशे में बवाल काटा

रतलाम। शहर के डाट की पुल क्षेत्र में रविवार रात एक शराबी रेलवे टीटीई की चार पहिया वाहन ने दूसरी कार को टक्कर मार दी। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन चला रहा टीटीई पूरी तरह से शराब के नशे में था। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और मामले की सूचना जीआरपी पुलिस को दी गई। इसके बाद टीटीई को रेलवे जीआरपी चौकी लाया गया। कार हादसे के बाद शराबी टीटीई दिनेश संधू के साथी चौकी पर पहुंचे और वहां भी हंगामा शुरु कर दिया। सूचना पर कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों के साथ भी अभद्रता करने लगे और चौकी पर जमकर बवाल काटा।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शराबी टीटीई दिनेश संधू के कुछ साथियों ने पत्रकारों से बहस करते हुए कवरेज में बाधा डालने और मामले को दबाने का प्रयास किया।

इसी बीच रेलवे पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। पूरे घटनाक्रम के दौरान जीआरपी पुलिस शराबी टीटीई को बचाते नजर आई। जीआरपी पुलिस द्वारा शराब के नशे में बताए जा रहे टीटीई को राहत देने का प्रयास किया गया। 

मीडियाकर्मियों से अभद्रता की सूचना पर प्रेस क्लब के पत्रकार बड़ी संख्या में जीआरपी चौकी पहुंचे और पुलिस की कार्यशैली और टीटीई के रवैये को लेकर रेलवे के बड़े अधिकारियों को मामले से अवगत कराया।

हंगामे की सूचना मिलने पर जीआरपी टीआई सोहन पाटीदार भी मौके पर पहुंचे और मामले को गंभीरता से लेते हुए जीआरपी चौकी स्टाफ को फटकार लगाई गई। इसके बाद अभद्रता करने वाले टीटीई को मौके पर बुलाया और उसे सार्वजनिक रुप से माफी मंगवाई गई, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

0 Response to " रेलवे टीटीई ने नशे में काटा बवाल "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

डॉक्टर्स पर सरकार का शिकंजा

         डॉक्टर्स पर सरकार का शिकंजा डेस्क रिपोर्ट । मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस और ड्य...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article