-->
r

Terhubung

Translate

बाइक पिकअप की भिड़ंत, युवक की मौत

बाइक पिकअप की भिड़ंत, युवक की मौत

   बाइक पिकअप की भिड़ंत, युवक की मौत

रतलाम। ग्राम कनेरी गांव से रतलाम दूध लेकर आ रहे युवक को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में युवक की मौत हो गई। सूचना के बावजूद एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। फरार पिकप चालक को शीघ्र पकड़ने के आश्वासन के बाद चक्का जाम समाप्त हुआ। 

गुरुवार को सुबह कनेरी गांव से दूध की केन लेकर आ रहे 19 वर्षीय युवा मोतीलाल पिता शंकर लाल गुर्जर की बाइक को पिकप ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर रखी दूध की केन कई फीट दूर खेत में जा गिरी।

मोतीलाल के पीछे ही उसके काका भी चल रहे थे, उन्होंने तत्काल एंबुलेंस और 112 को फोन किया मगर एक घंटे के बाद भी मौके पर कोई नहीं पहुंचा तो आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। इधर गांव से निजी वाहन मंगवा कर घायल मोतीलाल को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। 

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जैसे ही चक्का जाम किया। पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि फरार पिकप वाहन चालक को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद चक्का जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने मौके से पिकअप वाहन और बाइक को जब्त कर लिया है। आरोपी पिकप चालक की तलाश जारी है।

0 Response to "बाइक पिकअप की भिड़ंत, युवक की मौत"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

     लिपिक सायबर ठगी का हुआ शिकार  रतलाम । सागौद रोड़ स्थित उत्कृष्ट स्कूल के लिपिक सायबर ठगी का शिकार हुए है। इन्हे क्रेडिट का...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article