-->
r

Terhubung

Translate

  पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा

पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा

     पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा

रतलाम। आलोट थाना क्षेत्र में आयोजित धरोला मेले में मामूली विवाद के बाद युवक की जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या कर दी गई थी। मामले में आलोट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 36 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। मामले में 2 नाबालिग सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, फरियादी श्याम सिंह सोंधिया राजपूत निवासी खामरिया ने 19 मई, 2026 को आलोट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके भतीजे कृष्णपाल सिंह का धरोला मेले में नाव वाले झूले के अंदर थूकने की बात को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो गया था। इसी विवाद की रंजिश के चलते आरोपी कुलदीप सिंह, युवराज सिंह, गोविंद सिंह एवं उनके साथियों ने कृष्णपाल सिंह को जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस शिकायत पर आलोट थाने में धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार के निर्देशन में आलोट पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी कुलदीप सिंह, युवराज सिंह, गोविंद सिंह एवं 02 विधि विरुद्ध बालकों को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस अब आरोपियों से घटना में प्रयुक्त जहरीले पदार्थ एवं अन्य तथ्यों को लेकर विस्तृत पूछताछ कर रही है। 



0 Response to " पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

     लिपिक सायबर ठगी का हुआ शिकार  रतलाम । सागौद रोड़ स्थित उत्कृष्ट स्कूल के लिपिक सायबर ठगी का शिकार हुए है। इन्हे क्रेडिट का...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article