-->
r

Terhubung

Translate

आभूषण की दुकान पर चोरों का धावा

आभूषण की दुकान पर चोरों का धावा

    आभूषण की दुकान पर चोरों का धावा

रतलाम। सैलाना में गुरुवार सुबह चोरों ने सोने चांदी की दुकान पर धावा बोल दिया। चोर दुकान से 7 किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार सैलाना में मुख्य बाजार जैन मंदिर के पास आभूषण की दुकान शत्रुंजय ज्वेलर्स पर गुरुवार को सुबह तकरीबन 3:30 बजे के आसपास चोरों ने शटर के ताले तोड़कर  करीब 20 लाख रुपए से अधिक के चांदी के जेवर ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। सीसीटीवी फुटेज तलाशे जा रहे हैं।

मुख्य मार्ग पर इतनी बड़ी वारदात होने के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस गश्त पर भी सवालिया निशान उठाने लगे हैं। जब मुख्य मार्ग पर पुलिस की गश्ती बराबर नहीं हो रही है तो अन्य क्षेत्रों में क्या स्थिति होगी आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है।

0 Response to "आभूषण की दुकान पर चोरों का धावा"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

     लिपिक सायबर ठगी का हुआ शिकार  रतलाम । सागौद रोड़ स्थित उत्कृष्ट स्कूल के लिपिक सायबर ठगी का शिकार हुए है। इन्हे क्रेडिट का...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article