-->
r

Terhubung

Translate

भूत-प्रेत का दिखा डर, उड़ाए लाखों केजेवर

भूत-प्रेत का दिखा डर, उड़ाए लाखों केजेवर

    झाड़-फूंक कर, हजारों के  उड़ाए जेवर

जावरा। ग्राम पंचेवा में एक घर परिवार को उनके घर में भूत-प्रेत का साया होने का डर बताकर ओर इसे दूर करने के लिए झाड़-फूंक करने का  झांसा देकर हजारों रुपए के सोने-चंदी के जेवर चुराने के मामला सामने आया हे।

जावरा एसडीओपी आफिस में आयोजित पत्रकार वार्ता में जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय ने बताया कि 23 मई 2026 को फरियादी कारीबाई  निवासी ग्राम पंचेवा थाना पिपलौदा ने रिपोर्ट की थी कि 21 मई  2026 को चार व्यक्ति उनके घर गेहूं व चावल की भिक्षा मांगते हुए बोले थे, कि तुम्हारे घर में भूत-प्रेत का साया है, जिसे जादू-मंत्र व टोटके से दूर  कर सकते है। तभी आरोपियों ने घर में चावल व गेंहू की ढेरी जमीन पर बिछाई थी और झाड-फूंक करने लगे थे। उन्होंने बोला था कि जो भी जेवरात  किसी ने पहने है, वे उतारकर ढेरी पर रख  दो। तब फरियादी की पुत्री चेतना ने अपने गले में पहना सोने का मंगलसूत्र, चांदी की  एक जोडी पायल, चांदी की चेन उतारकर ढेरी पर रखी दी थीष तभी आरोपियों ने जेवर चावल-गेहूं की ढेरी में ओट दिए थे और परिवार के लोगों को थोड़ी दूर बैठने के लिए कहा था। कुछ देर बाद फरियादी कारीबाई के छोटे पुत्र को आरोपी श्मशान घाट की तरफ ले गए थे तथा वहां से वापस घर  की तरफ आकर उसे थोड़ी दूर छोड़कर बाइक पर सवार होकर भाग गए थे। इस प्रकार वे झांसा जेकर गेहूं-चावल की ढेरी में से जेवर निकालकर ले गए थे। बाद में परिवार ने देखा तो गेहूं-चावल की ढेरी में जेवर नहीं थे। इस पर  अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पिपलौदा  थाने पर प्रकरण दर्ज किया गया था। 
 
इन आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए एसपी अमित कुमार के निर्देशन, एएसपी विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय व पिपलौदा थाना प्रभारी रमेश कोली द्वारा सुखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी (एसआई) राजू मखोड के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। टीम को जांच के दौरान शंका हुई वारदात आरोपी 21 वर्षीय  विजय पिता प्रहलाद राव निवासी ग्राम  ठिकरिया  थाना हथुनिया जिला  प्रतापगढ (राजस्थान) , 21 वर्षीय  लखन पिता मांगीलाल राव निवासी शिवाजी मगरा दलोदा जिला मंदसौर, 26 वर्षीय  भोला पिता शोभाराम राव निवासी ग्राम  गुलियाना थाना दलोदा  जिला  मंदसौर  और 22 वर्षीय  कन्हैयालाल उर्फ नरेंद्र पिता गोवर्धन महाराज राव  निवासी रेल्वे फाटक के पास वार्ड नम्बर 20 दलोदा जिला मंदसौर  ने की है। आरोपियों की तलाश की जा रही थी, इसी बीच पता चला कि आरोपी हुसैन टेकरी क्षेत्र जावरा में है। टीम ने वहां पहुंचकर घेराबंदी कर चारों को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पूछताछ करने पर आरोपियों ने वारदात करना कबूल किया। उनके कब्जे से चुराया गया मंगलसूत्र, चांदी की पायल व चेन तथा घटना में प्रयुक्त बाइक (एमपी-14/एनई-5466) जब्त की गई। 

0 Response to "भूत-प्रेत का दिखा डर, उड़ाए लाखों केजेवर"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

     लिपिक सायबर ठगी का हुआ शिकार  रतलाम । सागौद रोड़ स्थित उत्कृष्ट स्कूल के लिपिक सायबर ठगी का शिकार हुए है। इन्हे क्रेडिट का...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article