-->
r

Terhubung

Translate

  दर्दनांक सड़क हादसा, एक की मौत

दर्दनांक सड़क हादसा, एक की मौत


   सड़क हादसा, एक की मौत, तीन घायल

रतलाम। बांसवाड़ा मार्ग पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित कार पुलिया के नीचे गिर जाने से कार चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहगीरों व परिजनों की मदद से सभी घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

जानकारी के अनुसार, सरवन निवासी गोपाल (35) पिता रमेशचंद्र टांक, रविवार को अपनी पत्नी ललिता टांक (33) और दो बच्चों कृष (7) व मोक्षित (4) के साथ किसी मन्नत के कार्यक्रम में शामिल होने रतलाम आए थे। रात को पूरा परिवार अपनी कार (क्रमांक MP43ZH2273) से वापस सरवन लौट रहे थे। तभी पुलिया वाले मोड़ पर कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे पुलिया के नीचे जा गिरी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से रतलाम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद गोपाल टांक को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल पत्नी ललिता और दोनों बच्चों का उपचार जारी है।

0 Response to " दर्दनांक सड़क हादसा, एक की मौत"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

     लिपिक सायबर ठगी का हुआ शिकार  रतलाम । सागौद रोड़ स्थित उत्कृष्ट स्कूल के लिपिक सायबर ठगी का शिकार हुए है। इन्हे क्रेडिट का...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article