-->
r

Terhubung

Translate

  एम डी बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश

एम डी बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश

     एम डी बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश 

रतलाम। पुलिस ने अंतरराज्यीय सिंथेटिक ड्रग (MD/MDMA) बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना जमशेद लाला सहित चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह पूरी कार्रवाई पिपलोदा थाना क्षेत्र के ग्राम बोरखेड़ा स्थित एक पोल्ट्री फार्म में चल रही थी।

​पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता आयोजित करते हुए बताया कि पुलिस को  मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बोरखेड़ा में सलीम खान के पोल्ट्री फार्म की आड़ में अवैध नशीले पदार्थों का निर्माण किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी विवेक कुमार के मार्गदर्शन और एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के नेतृत्व में साइबर सेल और विभिन्न थानों की एक संयुक्त टीम गठित की गई। ​पुलिस टीम ने जब पोल्ट्री फार्म पर दबिश दी, तो वहां हड़कंप मच गया। आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा।

​तलाश के दौरान पुलिस को मौके से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ और उसे बनाने का सामान मिला 
​तैयार MD ड्रग: 200 ग्राम (अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 लाख रुपये)।
​केमिकल्स: 900 ग्राम 2-ब्रोमो-4-मिथाइल प्रोपियोफेनोन, 140.48 किलो MDC केमिकल और 35.600 किलो HCL।
​उपकरण: गैस सिलेंडर, भट्टी, ड्रायर मशीन, मिक्सर, स्टील की थालियां और अन्य प्रोसेसिंग उपकरण जब्त किए गए।

                  गिरफ्तार आरोपी

​जमशेद खान उर्फ सेठ (जमशेद लाला): उम्र 42 वर्ष, निवासी देवल्दी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)। यह गिरोह का मुख्य सरगना और एक्सपर्ट ड्रग निर्माता है।
​रईस खान: उम्र 35 वर्ष, निवासी राकोदा।
​यूसुफ खान: उम्र 45 वर्ष, निवासी बोरखेड़ा।
​सलीम उर्फ राजू: उम्र 40 वर्ष, निवासी बन्नाखेड़ा (फार्म हाउस का मालिक)।



0 Response to " एम डी बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

     लिपिक सायबर ठगी का हुआ शिकार  रतलाम । सागौद रोड़ स्थित उत्कृष्ट स्कूल के लिपिक सायबर ठगी का शिकार हुए है। इन्हे क्रेडिट का...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article