अवैध मादक पदार्थ के साथ चार महिला गिरफ्तार
अवैध मादक पदार्थ के साथ चार महिला गिरफ्तार
आलोट। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 60 किलो 750 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 9 लाख 11 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक निर्देशन और ग्रामीण अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई है।
जानकरी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन पर आलोट एसडीओपी पल्लवी गौर के नेतृत्व में मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए घटनास्थल खेतों का कच्चा रास्ता ग्राम पिपलिया सिसोदिया पर गिरफ्तार की गई चारों आरोपी महिलाएं झाबुआ जिले की रहने वाली हैं।
एसडीओपी ने बताया कि आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा के संबंध मे पूछताछ की गई। पिपलिया सिसोदिया के गोपाल मालवीय से माल लेकर गुजरात जाने की बात बताई है। रिमांड पर लेकर गईं पूछताछ की जाएगी। फिलहाल गोपाल मालवीय को पकड़ने के लिए टीम रवाना कर दी गई है। महिलाओं के आपराधिक रिकॉर्ड तो ऑनलाइन नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन तीन महिलाओं का कहना है कि पहले भी वह जेल जा चुकी हैं। इस पर जांच की जा रही है।
⚫ रेवा (पति भूरा कलारा, उम्र 35 वर्ष, निवासी कालिया वीरन, मेघनगर)
⚫ ललिता (पति दिनेश बारिया, उम्र 38 वर्ष, निवासी राखड़िया, मेघनगर)
⚫ रमिला (पति परसु वसुनिया, उम्र 40 वर्ष, निवासी सालामहुड़ा, कल्याणपुरा)
⚫ सन्नु (पति बाबू निनामा, उम्र 40 वर्ष, निवासी सैलानी मोहल्ला, मेघनगर)
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना आलोट में अपराध क्रमांक 583/2026, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ और विवेचना शुरू कर दी है।
0 Response to " अवैध मादक पदार्थ के साथ चार महिला गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें