-->
r

Terhubung

Translate

 तेज रफ्तार, फिर बनी मौतों का कारण

तेज रफ्तार, फिर बनी मौतों का कारण


         तेज रफ्तार, ने फिर ली चार जाने

धार। सादलपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 11:30 बजे सादलपुर के पास स्थित एक ढाबे के समीप पुलिया के डिवाइडर से एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का इंजन उखड़कर बाहर आ गिरा और गाड़ी उछलकर पुलिया के नीचे जा गिरी, जिसके बाद उसमें अचानक भीषण आग लग गई। इस खौफनाक हादसे में कार सवार चार युवकों की कार के भीतर ही जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक कार से बाहर गिर जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और धार जिले के सागौर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। धार्मिक यात्रा से लौटते समय हुआ हादसा: सभी दोस्त राजस्थान स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सांवलिया सेठ (सांवलिया जी) के दर्शन करने गए थे। रात 11:30 बजे की घटना: दर्शन करने के बाद जब वे रात करीब 11:30 बजे वापस लौट रहे थे, तभी सादलपुर थाना क्षेत्र में ढाबे के पास कार अनियंत्रित होकर पुलिया के डिवाइडर से जा टकराई।

टक्कर के बाद कार में विस्फोट हुआ ओर आग लग गई हादसा इतना भयावह था कि भीषण टक्कर के कारण कार का इंजन गाड़ी से अलग होकर दूर जा गिरा और कार सीधे पुलिया के नीचे गहराई में जा गिरी। टक्कर के जोरदार झटके से एक युवक खिड़की से बाहर छिटककर दूर जा गिरा, जिससे उसकी जान तो बच गई लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया। देखते ही देखते स्विफ्ट डिजायर कार में भीषण आग लग गई। कार में सवार बाकी चार दोस्तों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और वे जलती हुई कार के भीतर ही जिंदा झुलस गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की डायल 112 टीम और दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। जब तक आग पर काबू पाया, तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस ने दमकल कर्मियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चारों कंकाल बन चुके शवों को कार से बाहर निकाला। मृतकों में अंकुश उर्फ भीम पिता विक्रम चौधरी 20 साल, चेतन पिता जीवन चौधरी 20 साल, आदित्य उर्फ अनमोल पिता संतोष तिवारी 19 साल, अभिषेक पिता लक्ष्मण सोलंकी सभी निवासी सुहागपुर सागोर है। तुषार पिता मुकेश मंडलोई 20 साल घायल है। सादलपुर थाना पुलिस ने गंभीर घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए भर्ती कराया है, जबकि चारों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए धार के जिला चिकित्सालय भेजा गया है।


0 Response to " तेज रफ्तार, फिर बनी मौतों का कारण"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

दर्दनांक सड़क हादसा, मां बेटे की मोत

        दर्दनांक सड़क हादसा, मां बेटे की मोत रतलाम।   ना...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article