पेट्रोल डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध
पेट्रोल पंप पर पेट्रोल संकट की संभावना के मद्देनजर अफवाहें फैलने लगी और लोग पेट्रोल डीजल भरवाने के लिए पहुंचने लगे। यह खबर जब प्रशासन को लगी तो जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि ऑयल कम्पनियों द्वारा अवगत कराया गया है कि जिले में 24 मार्च 2026 की स्थिति में पेट्रोल/डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
ऑयल कम्पनियों से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के सभी 184 पेट्रोल पम्पों पर 1326000 लीटर पेट्रोल एवं 1616000 लीटर डीजल का स्टॉक पर्याप्त रूप से उपलब्ध है। अत: नागरिकों से अपेक्षा की जाती है कि वे संयम बनाये रखे तथा पेट्रोल-डीजल के संबंध में भ्रामक बातों पर पर विश्वास ना करें।