पांच सटोरिये सट्टा लिखते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार
पांच सटोरिये सट्टा लिखते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार
रतलाम। माणक चौक पुलिस ने सट्टा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के विख्यात आदतन सटोरिए (खाईवाल) सहित पांच सटोरियों को सट्टा लिखते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया । पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्चियां सहित 8,000 रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी राकेश खन्नीवाल इलाके का एक शातिर सटोरिया है, जिस पर सट्टा एक्ट के तहत पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। माणक चौक पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाल रही है। पुलिस ने सख्त संदेश देते हुए आदतन सटोरिए राकेश पिता रतनलाल खन्नीवाल उम्र 50 वर्ष निवासी भाटों का वास रतलाम सहित राजेश पिता नवरत्न जैन (उम्र 54 वर्ष निवासीईश्वरनगर, हाल मुकाम- हिम्मत नगर साईं मंदिर के पास रतलाम, हिम्मत पिता कोदर गुर्जर उम्र 45 वर्ष निवासी महेश नगर नयागांव रतलाम, गुलाम साबिर पिता गुलाब अहमद मीरासी उम्र 52 वर्ष निवासी- वेद व्यास कॉलोनी रतलाम, सलीम पिता इलाही शाह उम्र 48 वर्ष निवासी दरगाह के पास सुभाषनगर रतलाम का शहर में जुलूस भी निकाला।

0 Response to " पांच सटोरिये सट्टा लिखते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार "
एक टिप्पणी भेजें