दर्दनांक सड़क हादसा, मां बेटे की मोत
दर्दनांक सड़क हादसा, मां बेटे की मोत
जानकारी के अनुसार, मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ (दलोदा) स्थित ग्राम लामगरी निवासी 25 वर्षीय अनिल अपनी पत्नी सुगनाबाई, चार वर्षीय बेटी अर्चना और एक महीने के बेटे हर्षित के साथ रतलाम जिले के ग्राम बड़ौदा स्थित अपनी ससुराल आए हुए थे। सोमवार सुबह करीब 11 बजे अनिल अपने ससुर की बाइक से एक महीने के नवजात बेटे हर्षित का जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए नामली जा रहा था। परिवार जैसे ही नामली कृषि उपज मंडी के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्राले ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार सभी लोग सड़क पर दूर जा गिरे।
हादसे में 25 वर्षीय सुगनाबाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही नामली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत रतलाम मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। इलाज के दौरान एक महीने के मासूम हर्षित ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में पिता अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है। वहीं, चार वर्षीय बेटी अर्चना इस अप्रत्याशित हादसे में बाल-बाल बच गई, लेकिन उसने अपनी मां और छोटे भाई को खो दिया है।

0 Response to " दर्दनांक सड़क हादसा, मां बेटे की मोत "
एक टिप्पणी भेजें