-->

Terhubung

हत्या के प्रकरण का खुलासा, 7 गिरफ्तार

हत्या के प्रकरण का खुलासा, 7 गिरफ्तार

           हत्या के प्रकरण का खुलासा
                07 आरोपी गिरफ्तार
रतलाम। जिले में हुई मारपीट की गंभीर घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु के मामले का रतलाम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 12 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस द्वारा घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी उपचाररत होने से गिरफ्तारी शेष है तथा एक बाल अपचारी को भी चिन्हित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक रतलाम के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी ग्रामीण के नेतृत्व में थाना प्रभारी बिलपांक निरीक्षक के साथ विशेष टीम गठित कर आरोपियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया था।

गौरतलब रहे कि जीएमसी रतलाम के आईसीयू वार्ड से घायल ट्रक चालक द्वारा दिए बयान के आधार पर मौके पर शुन्य पर एफआईआऱ दर्ज की गई। दो ट्रक चालक भाई अपने-अपने ट्रकों से यात्रा कर रहे थे। रात के समय बिलपांक फंटे के पास चाय होटल के सामने कुछ युवकों द्वारा विवाद कर गाली-गलौज करते हुए लाठी, लोहे की टामी एवं लात-घूंसों से मारपीट की गई।
मारपीट के दौरान दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं, जिनमें से एक घायल की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि दूसरे का उपचार जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल विशेष टीम गठित कर कार्रवाई प्रारंभ की गई।

                   पुलिस कार्यवाही

 घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज एवं प्राप्त वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 12 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके विरुद्ध थाना बिलपांक में अपराध क्रमांक 143/2026 धारा 103(1), 109(1), 191(3) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

*गिरफ्तार आरोपी—*
1. रोहित पिता रामेश्वर निनामा, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम चिकलिया थाना बिलपांक
2. रामेश्वर पिता शोभाराम निनामा, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम चिकलिया थाना बिलपांक
3. जगदीश पिता शोभाराम निनामा, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम चिकलिया थाना बिलपांक
4. कन्हैयालाल पिता रामेश्वर निनामा, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम चिकलिया थाना बिलपांक
5. तुलसीराम पिता धुलजी कतिजा, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम चिकलिया थाना बिलपांक
6. भूरा पिता मढिया भाभर, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम चिकलिया थाना बिलपांक
7. एक बाल अपचारी

*गिरफ्तारी शेष—*
1. भरत पिता शोभाराम निनामा, निवासी ग्राम चिकलिया (उपचाररत)

*जप्त सामग्री—*
▪️ घटना में प्रयुक्त 03 मोटरसाइकिल, 02 लोहे की टामी,  01 तार वाला लठ


0 Response to "हत्या के प्रकरण का खुलासा, 7 गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

पीलियाखाल सौंदर्यीकरण योजना में....??

 ठेकेदार को काम से ज्यादा भुगतान - दसेड़ा जावरा । 2019 की पीलियाखाल सौंदर्यीकरण योजना 2026 तक अधूरी अधिकारियों ने ठेकेदार को काम...

Translate

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article