रिश्वत लेते पंचायत सचिव धराया
आवेदक की शिकायत पर लोकायुक्त उज्जैन ने 23 फरवरी 2026 को मामले की तस्दीक की, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया गया। सोमवार, 9 मार्च को जैसे ही आवेदक ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 4,500 रुपये ग्राम पंचायत कनेरी के सचिव सत्यनारायण सेन को सौंपे, पहले से तैयार लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।