-->
r

Terhubung

Translate

  ट्रक वेन की टक्कर, एक की मौत

ट्रक वेन की टक्कर, एक की मौत

         ट्रक वेन की टक्कर, एक की मौत
डेस्क रिपोर्ट। महू-नीमच हाईवे स्थित सनावदा फंटे पर ट्रक में पीछे से मारूति वेन में घुस गई। इससे वेन में सवार पोल्ट्रीफार्म व्यवसायी युवक की मौत हो गई तथा उसका दोस्त घायल हो गया।  

जानकारी के अनुसार पोल्ट्रीफार्म व्यवसायी 22 वर्षीय सोहेल (मुन्ना) पिता भुरू मेव तथा उसका दोस्त 30 वर्षीय सलमान पिता मुश्ताक खान दोनों निवासी ताल बुधवार सुबह मारूति वेन (एमपी-04/सीएफ-7303) में मुर्गा-मुर्गी लेकर हाट बाजार करने धार जिले के बदनावर जा रहे थे। तभी रास्ते में सुबह करीब साढ़े सात बजे महू-नीमच हाईवे पर रतलाम के सेजावजा-सालाखेड़ी बायपास स्थित सनावदा फंटे के समीप कार आगे चल रहे ट्रक (टीएन-08/जे-3796)  में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और सोहेल व सलमान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया, जहां सोहेल को मृत घोषित किया गया तथा सलमान को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। सालाखेड़ी चौकी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर सोहेल का शव उसके परिजन को सौंपा गया हे, एवं ट्रक चालक के खिलाफ़ प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।  

0 Response to " ट्रक वेन की टक्कर, एक की मौत"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

पीलियाखाल सौंदर्यीकरण, लापरवाही की ...??

    पीलियाखाल सौंदर्यीकरण की जमीनी                               हकीकत                                डेस्क रिपोर्ट । जावरा शहर ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article