-->

Translate

गुरुवार, 4 दिसंबर 2025

दिव्यांगजन का उत्कृष्ट प्रदर्शन

           दिव्यांगजन का उत्कृष्ट  प्रदर्शन 
रतलाम। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन पोलो ग्राउंड, रतलाम में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों के दिव्यांगजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी-अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट  प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ रतलाम नगर निगम महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। महापौर पटेल ने सभी प्रतिभागियों को विश्व दिव्यांग दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि दिव्यांग समाज हमारा अभिन्न अंग है और उन्हें समान अवसर प्रदान करना हम सभी का कर्तव्य है।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने दिव्यांग बच्चों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

कार्यक्रम में उप संचालक, सामाजिक न्याय विभाग, जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र से जैन एवं समस्त स्टाफ, जनचेतना अभियान परिषद, बधिर एवं मंदबुद्धि विद्यालय से सतीश चंद्र तिवारी, लायंस क्लब से सुनील जैन बरगढ़ ,विकलांग सेवा संघ सारथी लखदातार एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन उप संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती संध्या शर्मा ने किया।

Featured post

मिलावटखोरों के खिलाफ कार्यवाही

           नकली घी का कारखाना पकड़ा रतलाम । मिलावटखोरों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1600 लीटर नकली घी जब्त किया ह...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article