-->
r

Terhubung

Translate

  चोटी काटने वाला शिक्षक दंडित

चोटी काटने वाला शिक्षक दंडित

          चोटी काटने वाला शिक्षक दंडित
रतलाम। 5वीं कक्षा की बच्ची की चोटी काटने वाले शिक्षक को सेवानिवृत्ति दे दी गई है। पिछले साल उसने शराब के नशे में बच्ची की चोटी काटी थी। साथ में कहा था जो करना है कर लेना। करीब एक साल बाद आरोपी पर कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार कलेक्टर राजेश बाथम ने रावटी के प्राइमरी स्कूल सेमलखेड़ी-2 के सहायक शिक्षक वीरसिंह मईड़ा को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी है। शिक्षक ने 4 सितंबर 2024 को स्कूल में नशे की हालात में कक्षा 5वीं की छात्रा की चोटी काटी थी।

5 सितंबर 2024 को शिक्षक को निलंबित कर दिया था। शिक्षक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी। विभागीय जांच के बाद आरोप सिद्ध होने पर गुरुवार देर शाम कलेक्टर राजेश बाथम ने शिक्षक को अनिवार्य सेवानिवृत्ति से दंडित किया।

0 Response to " चोटी काटने वाला शिक्षक दंडित"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

अवैध अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

  अवैध अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार जावरा । थाना रिंगनोद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 950 ग...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article