-->

Translate

बुधवार, 16 अक्टूबर 2024

अंधे कत्ल का पुलिस ने किया खुलासा

    अंधे कत्ल का पुलिस ने किया खुलासा 
रतलाम। बड़ावदा में घर के अंदर मिले युवक के शव का मामला हत्या का निकला है। जानकारी के अनुसार युवक को उसके सगे चाचा और चचेरे भाई ने प्लास्टिक के पाइप से गला घोंटकर  निर्मम हत्या की। पुलिस ने हत्या के आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे प्रमुख कारण यह सामने आया है कि मृतक युवक शराब पीकर आए दिन आरोपी पिता-पुत्र से विवाद करता था। हत्या की वारदात से पूर्व भी मृतक युवक ने शराब कर आरोपियों से लड़ाई एवं गाली गलौच करता था।

पत्रकार वार्ता में एसपी अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर बड़ावदा निवासी सुनील चौहान का शव घर में मिला था। एसपी कुमार ने बताया घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। कुछ परिवार के सदस्यों से भी बात हुई। टीम भी गठित की। सामने आया कि आए दिन यह शराब के नशे में विवाद करता था। कुछ दिन पहले मृतक अपने घर के सामने बिजली का खंभा लगाने नहीं लगाने को लेकर भी विवाद हुआ था। पूछताछ में सामने आया कि मृतक के चाचा रमेश (46) पिता देवी सिंह चौहान व इसके लड़का रवि (25) का विवाद हुआ था। जब इनसे सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने हत्या करना कबूल किया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 13 अक्टूबर 2024 की रात 1 बजे आरोपियों ने सुनील की गला घोंटकर हत्या की है। बड़ावदा पुलिस थाने ने मामले में रमेश (46) पिता देवीसिंह चौहान एवं इसके लड़के रवि (25) के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया हे।


Featured post

बाइक पिकअप की भिड़ंत, युवक की मौत

    बाइक पिकअप की भिड़ंत, युवक की मौत रतलाम।  ग्राम कनेरी गांव से रतलाम दूध लेकर आ रहे युवक को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। घटना ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article