-->
r

Terhubung

Translate

मकान में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप

मकान में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप

     मकान में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप

रतलाम । ग्राम बड़ावदा में एक मकान में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चौकी मिलने की खबर लगते ही मौके पर एसडीओपी शक्ति सिंह और बड़ावदा थाना प्रभारी सूरसिंह सिंह डामोर सहित एफएसएल अधिकारी पहुंचे। जांच के लिए टीम स्क्वॉड डॉग भी साथ लेकर पहुंची थी। टीम ने मौके का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जावरा भिजवाया ।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सुनील पिता मदनलाल चौहान उम्र 36 निवासी वार्ड क्रमांक 5 का शव उसी मकान में बिस्तर पर पड़ा मिला। रोहतक सुनील एक ढाबे पर खाना बनाने का कार्य करता है बीते दो दिनों से वह कार्य पर भी नहीं गया था। शव के मिलने की जानकारी तब मिली जब उसके ढाबे पर नहीं जान पर भाभी के कर्मचारी उसे ढूंढते हुए उसके घर पर पहुंचे थे तभी मकान का दरवाजा अंदर से खुला मिला जब ढाबे के कर्मचारियों ने अंदर झांका तो सुनील का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। यदि ढाबे के कर्मचारी घबरा गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को कॉल कर मृतक सुनील केशव की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम अधिकारी सहित मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुनील के शव को जावरा सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

पुलिस के मुताबिक निरीक्षण में पाया गया कि शव के गले में रस्सी के निशान है। लेकिन हत्या के सुराग का कोई पता नहीं लग पाया है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या करना ही प्रतीत हो रहा है। हालाकि पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों ही एंगल से जांच करेगी। 

बता दें कि सुनील शादीशुदा है उसकी दो बेटियां है एक 10 साल की तो दूसरी 6 साल की है। जानकारी के मुताबिक सुनील का उसकी पत्नी से बीते कुछ महीनों से विवाद के चलते अपनी एक बेटी के साथ इंदौर मायके में रह रही थी। 

0 Response to "मकान में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

मालूमात का टोटा, बयानात की भरमार

   मालूमात का टोटा, बयानात की भरमार डेस्क रिपोर्ट । यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा अज़ीम मुजाहिद-ए-आज़ादी (स्वतंत्रता सेनानी...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article