-->

Translate

रविवार, 29 सितंबर 2024

भीषण सड़क हादसा, 9 की मौत, 24 घायल

                                 देर रात एक भीषण सड़क हादसा, 9 की मौत, 24 यात्री घायल

                                       

डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में नादन देहात थाना क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसे की खबर हे। जहां प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) से नागपुर (महाराष्ट्र) जा रही बस सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। इस घटना में 9 यात्रियों की मौत की खबर हे। करीब 24 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैहर के एसपी ने 9 लोगों के मौत की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक, आभा ट्रैवल्स की स्लीपर कोच बस रीवा से नागपुर जा रही थी। तभी नादन थाने से कुछ दूर स्थित चौरसिया ढाबे के पास खड़े एक ट्रक में जा घुसी। इस दर्दनाक घटना में 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि वाहन में शव फंस गए थे। जिन्हें निकालने के लिए गैस कटर मंगवाया गया। जेसीबी को मदद से बस के दरवाजे को  काटा गया।

जेसीबी से दरवाजे को तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया। इलाज के दौरान तीन अन्य लोगों ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों में 8 पुरुष और एक बच्चा शामिल है। जबकि 24 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 7 पुरुष और पांच महिलाओं को अमरपाटन में भर्ती कराया गया, जहां से तीन को सतना रेफर किया गया है। वहीं 12 घायलों को मैहर अस्पताल ले जाया गया। जहां से पांच लोगों को सतना रेफर किया गया है। फिलहाल सभी का इलाज जारी है।

Featured post

मिलावटखोरों के खिलाफ कार्यवाही

           नकली घी का कारखाना पकड़ा रतलाम । मिलावटखोरों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1600 लीटर नकली घी जब्त किया ह...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article