-->
r

Terhubung

Translate

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

                                         हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

                                   

 

डेस्क रिपोर्ट। इंदौर के खुड़ेल थाना क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, मृतकों में एक गाड़ी का हेल्पर तो दूसरा गाड़ी का चालक था। इस घटना में एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जैसे ही करंट लगा उस समय जल्द बाजी में साथी ने चालक पर पानी डाल दिया जिससे की उसकी वहीं मौत हो गई थी। घटना खुड़ेल थाना क्षेत्र के ग्राम तिल्लोर में स्थित मुर्गी पालन केंद्र के बाहर की है।

जानकारी के अनुसार खड़ी गाड़ी की जब हेल्पर राकेश सफाई कर रह था तो वह ऊपर से जा रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में गया। जहां हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं नीचे गाड़ी का ऑयल चेक कर रहे चालक नितिन भी पूरी गाड़ी में फैले करंट लगने से जमीन पर जा गिरा था। इस दौरान पास में खड़े साथी ने चालक पर पानी डाल दिया। जिससे की उसकी भी मौत हो गई, इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि नितिन अचानक नीचे गिर जाता है तभी उसके ऊपर उसका साथी पानी डाल देता है, जिससे उसकी मौत हो जाती है।

0 Response to "हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार EE

          रिटायर होने से पहले धराया EE  ग्वालियर।  लोकायुक्त पुलिस ने आज ग्वालियर नगर निगम के कार्यपालन यंत्री (Executive Engin...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article