-->
r

Terhubung

Translate

विवादित बयानों को लेकर विवाद....

विवादित बयानों को लेकर विवाद....

   विवादित बयानों को लेकर विवाद गहराया

इंदौर।  विश्व हिंदू परिषद के नेता के विवादित बयानों को लेकर विवाद गहरा गया है। पिछले दिनों देश में हुई गतिविधियों पर दिए गए बयानों से नाराज होकर सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर उनके निवास के बाहर प्रदर्शन किया। महिलाओं के साथ बच्चे भी मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने आरोप लगाया कि विहिप नेता संतोष शर्मा सोशल मीडिया और मीडिया के जरिए मुस्लिम समाज को निशाना बनाकर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। इससे गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंच रही है। प्रदर्शन में शामिल शबनम खान ने कहा कि वे केवल शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने पहुंची थीं। उनकी मांग है कि संतोष शर्मा अपने बयानों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और भविष्य में ऐसे बयान न देने का आश्वासन दें। उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक एकता को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति के बयान पर तुरंत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

जानकारी मिलते ही सुरक्षा की दृष्टि से तुकोगंज पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने विहिप नेता से मुलाकात करने की कोशिश की, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। पुलिस अधिकारियों ने समझाइश देकर कुछ ही घंटों में प्रदर्शन को शांत कराया और महिलाओं को वहां से रवाना किया। 


0 Response to "विवादित बयानों को लेकर विवाद...."

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

न.नि. फर्जी बिल घोटाले में ED की कार्यवाही

     फर्जी बिल घोटाले में शिकायत दाखिल     इंदौर ।  नगर निगम के बहुचर्चित 103.42 करोड़ रुपये के फर्जी बिल घोटाले में प्रवर्तन न...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article