छात्र आंदोलन से निकली युवा नेत्री
बुधवार, 29 जुलाई 2026
Comment
छात्र आंदोलन से निकली एक युवा नेत्री
डेस्क रिपोर्ट। साल 2026 के छात्र आंदोलन ने देश को नेहा बोरा के रूप में एक ऐसी बहादुर युवा नेता दी है, जिसका भविष्य बहुत शानदार नजर आता है देश के करोड़ों छात्रों के हक और शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए जंतर-मंतर की सड़क पर 23 दिनों तक भूखे-प्यासे रहकर उन्होंने जो हौसला दिखाया, उसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
नेहा सिर्फ एक आंदोलन का चेहरा नहीं हैं, बल्कि वे हिम्मत, समझदारी और कभी न हार मानने वाले जज्बे की जीती-जागती मिसाल हैं विपरीत हालातों में पूरे आंदोलन को संभालना, सबको साथ लेकर चलना और देश के बड़े मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखना यह साबित करता है कि उनमें एक बड़े नेता के सारे गुण मौजूद हैं नेहा बोरा का आने वाला कल बेहद उज्ज्वल है।
जेएनयू (JNU) से पढ़ाई और उत्तराखंड के एक फौजी परिवार की पृष्ठभूमि ने उनके व्यक्तित्व को बहुत मजबूत और अनुशासित बनाया है आज वे देश के हर युवा और छात्र की सबसे मजबूत आवाज बन चुकी हैं देश के बड़े-बड़े राजनेताओं और बुद्धिजीवियों ने भी उनके इस कड़े संघर्ष का लोहा माना है आने वाले समय में नेहा बोरा निश्चित रूप से भारतीय राजनीति में युवाओं और आम जनता का एक ऐसा बड़ा चेहरा बनेंगी, जो न सिर्फ बड़े बदलाव लाएंगी बल्कि देश की राजनीति को एक नई और सही दिशा भी देंगी।
0 Response to " छात्र आंदोलन से निकली युवा नेत्री"
एक टिप्पणी भेजें